BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<     KHABAR : सीएम के कालापीपल दौरे को लेकर ट्रैफिक.. <<     KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 8:04 pm
NEWS : पहुंना में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की शांति बनाये रखने की अपील, 18 आरोपी चढ़े हत्थे, बीएसएफ के साथ किया पुलिस ने ये काम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवार को राशमी थाना क्षेत्र के पहुंना में फ़ाग महोत्सव पर निकले बेवाण (जुलूस) के दौरान दो समुदायों के बीच उपजे विवाद व पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाकर गस्त व निगरानी रखी जा रही है। पहुना में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने बीएसएफ के साथ रूट मार्च निकाला।

पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि में राशमी थाने के पहुना कस्बे में फागोत्सव पर जुलूस निकाले जाने के मौके पर दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न होने व पत्थरबाजी होने से जुलूस के साथ उपस्थित पुलिस चौकी पहुंना के जाब्ते द्वारा स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन दोनों समुदाय के व्यक्ति आपस में भीड़ गये। जिसकी सूचना थाना राशमी पर प्राप्त होने पर थानाधिकारी राशमी व वृताधिकारी गंगरार मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंच समझाईश की गई। समझाईश के दौरान भी उग्र हो रहे 18 उपद्रवीयों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।  

उक्त घटना की सूचना पर जिला कलक्टर चित्तौडगढ आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ परबत सिंह, उपखण्ड अधिकारी कपासन, वृताधिकारी कपासन सहीत प्रशासनिक व पुलिस अधीकारियों द्वारा भी मौके पर पहुंच दोनों समुदाय के मौतबिर लोगो से समझाईश की गई । कस्बे में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एएसपी परबत सिंह, एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह सहित पुलिस व बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने रूट मार्च किया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाकर गस्त व निगरानी रखी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE