BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<     KHABAR : सीएम के कालापीपल दौरे को लेकर ट्रैफिक.. <<     KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 8:06 pm
REPORT : कलेक्‍टर जैन ने किया पिपलियारावजी में गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्‍थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने बुधवार को मनासा क्षेत्र के पिपलिया रावजी में सोसायटी में स्‍थापित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर उपार्जन के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर जैन ने उपस्थित किसानों से चर्चा कर, उन्‍हें समर्थन मूल्‍य पर गेहूं विक्रय के लिए लाने हेतु प्रेरित किया। कलेक्‍टर ने कहा कि सरकार व्‍दारा 2400 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। कलेक्‍टर ने उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों से कहा कि वे पंजीकृत सभी किसानों से संपर्क कर उनके स्‍लॉट बुकिंग करवाकर, गेहूं विक्रय के लिए लाने के लिए प्रेरित करें और उपार्जन कार्य को एक सप्‍ताह में पूर्ण करवाये।

कलेक्‍टर जैन ने पिपलिया रावजी उपार्जन केंद्र पर किसानों के लिए की गई छाया, पेयजलव्‍यवस्‍था,तोल के लिए इलेक्‍ट्रानिक तोल कांटे की व्‍यवस्‍था, गेहूं छानने के लिए छानने की व्‍यवस्‍था,  नमी मापक यंत्र की व्‍यवस्‍था, बारदान की व्‍यवस्‍था, भण्‍डारण की व्‍यवस्‍था, उपार्जित गेंहू के परिवहन की व्‍यवस्‍था, भुगतान व्‍यवस्‍थाका अवलोकन कर जायजा लिया। उन्‍होने गेहूं उपार्जन केंद्रों एवं शासन व्‍दारा निर्धारित मूल्‍य से संबंधित फ्लेक्‍स, बैनर लगाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने उपार्जन केंद्र पर उपलब्‍ध शिकायत एवं सुझाव पंजी, बारदानोंऔर बारदानों पर लगाये जाने वाले टेग्‍स का अवलोकन भी किया।

इस मौके डिप्‍टी कलेक्‍टर चंदरसिह धार्वे, तहसीलदार बीके मकवाना, सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजू डाबर, जिला केन्‍द्रीय सहकारी बैंक के क्षेत्रिय अधिकारी आरपी नागदा एवं अन्‍य अधिकारी-कर्मचारी तथा किसान भाई उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE