रतलाम। जिले के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शहर के अग्रणी महाविद्यालय साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज में आने वाले नए शिक्षण सत्र में नवीन पाठ्यक्रम प्रारंभ होने जा रहे हैं स तीन वर्षीय स्नातक स्तर पाठ्यक्रम बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) एवं कंप्यूटर विभाग द्वारा दो वर्षीय मास्टर इन डाटा साइंस पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है स
दोनों पाठ्यक्रमों को रोजगारोन्मुखी होने के कारण आगामी सत्र 2024-25 से प्रारंभ किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि दो वर्षीय मास्टर इन डाटा साइंस पाठ्यक्रम की शिक्षा देने वाला साइंस कॉलेज मध्यप्रदेश का प्रथम कॉलेज होगा।
दोनों पाठ्यक्रमों का संचालन जन भागीदारी समिति के माध्यम किया जाएगा। नए पाठ्यक्रमों का आने वाले समय में विस्तार किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य नवीन पाठ्यक्रम कॉलेज में संचालित किए जाएंगे। जन भागीदारी समिति के माध्यम से पाठ्यक्रम संचालन हेतु संबंधित विषय के विशेषज्ञों की जल्द ही नियुक्ति की जाएगी स यह कोर्स नई शिक्षा पद्धति के अनुरूप पाठ्यक्रम में शामिल किए हैं।
विद्यार्थियों को होगा फायदा
कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसएस मौर्य ने बताया कि प्रदेश में किसी भी महाविद्यालय में डाटा साइंस का कोर्स नही चलाया जा रहा है। यह मध्यप्रदेश का प्रथम महाविद्यालय होगा जो डाटा साइंस की शिक्षा देगा। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के कुछ ही महाविद्यालयों में बीपीईएस कोर्स का संचालन किया जा रहा है। इस कोर्स का फायदा उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है। कक्षा 12वीं के बाद यह कोर्स किया जा सकेगा। ग्रेजुएशन स्तर का यह कोर्स होगा। गेम्स के साथ थ्योरी व प्रैक्टिल कराए जाएंगे। इस कोर्स से खिलाड़ी विद्याथिर्यों को स्पोर्ट्स कोटे में रोजगार केअवसर प्राप्त होंगे।
ग्रेजुएशन के बाद होगा डाटा साइंस का कोर्स
डाटा साइंस का नया पाठ्यक्रम दो वर्ष का मास्टर डिग्री वाला होगा। ग्रेजुएशन के बाद विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम का चयन कर सकता है। यह पाठ्यक्रम साइंस से जुड़े विद्याथिर्यों के लिए होगा।