गुना। पतंजलि युवा भारत के तत्वाधान में जिला जेल गुना में तीन दिवसीय योग शिविर प्रारंभ हुआ, जेल अधीक्षक अतुल सिंह के निर्देश अनुसार पतंजलि जिला युवा प्रभारी योगाचार्य महेश पाल सह प्रभारी संदीप लोधा एवं जेल शिक्षक मुकेश रावत द्वारा योग शिविर में कैदियों को योग से किस प्रकार लाभ होता है और व्यवहार में किस तरह बदलाव आता है हमारे मन में उठने बाले उग्र विचारों को कैसे रोका जाता है और हम किस प्रकार योग से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनते हैं। इस उद्देश्य को लेकर योग अभ्यास कराएं गए। जिसमें आज योग की सूक्ष्म क्रियाएं स्कंध संचालन हाथ की कलाइयों के अभ्यास ग्रीवा संचालन आंखों के अभ्यास कानों के अभ्यास, वक्ष विकासक क्रिया अर्ध ताड़ासन, तिरियक् ताड़ासन तितली आसन, वज्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, ओम ध्वनि का उच्चारण आदि के योग अभ्यास कराते हुए योगाचार्य महेश पाल ने बताया की योग और प्राणायाम के द्वारा हमारा स्वास्थ्य तो ठीक होता है साथ में ही हमारे व्यवहार और व्यक्तित्व का निर्माण भी होता है और हम ऊर्जावान बनते हैं हमारे शरीर के अंदर हार्माेन संतुलित रहते हैं हमारा बौद्धिक विकास होता है। जिससे हम अशुभ कार्यों को छोड़ते हुए शुभ कार्यों की और आगे बढ़ते हैं जिससे एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण होता हैं और हम हमारे राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा पाते है। इस अवसर पर योग शिविर में काफी संख्या मै वंदियो ने उपस्थित होकर योग अभ्यास किया।