देवास। आगामी आने वाले होली, रंग पंचमी, व रमजान ईदुल फितर, त्योहारों को हर्ष उल्लास शांति व सौहार्द पूर्ण से मनाने के लिए देवास जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता,पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, के मार्गदर्शन में हाटपीपल्या थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला के दिशा निर्देश पर नेवरी चौकी परिसर पर शांति समिति बैठक रखी गई।जिसमें नेवरी क्षेत्र के शांति समिति के हिंदू मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ जन एकत्रित हुए।जहा आगामी आने वाले त्योहारों के बारे में चर्चा की।चौकी प्रभारी मयंक वर्मा ने बताया कि होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है इसे खुशी-खुशी मनाई एक दूसरे को मिठाई खिलाई सुखा कलर एक दूसरे को लगाऐ वातावरण को दूषित न करें गिले कलर से होली न खेले कंडो की होली दहन करें विद्युत सप्लाई से दूरी बनाकर होली खेले,शासन की गाइड लाइन का पालन करें।इस मौके पर नेवरी चौकी परिसर क्षेत्र में आने वाले गांव के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।