BREAKING NEWS
पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच.. <<     मनासा में बड़ा हादसा टला,बरखेड़ी के पास.. <<     BIG NEWS : तपिश पर बारिश का प्रहार, झमाझम से तरबतर.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-कोई भी पात्र कर्मचारी पदोन्नति.. <<     गुना में दिनदहाड़े केमिकल स्प्रे कर धनिया.. <<     बड़वानी-कुक्षी बायपास पर सिद्धि विनायक बस और.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 9, 2024, 11:11 am
REPORT : ग्रामीण क्षेत्र के समस्त शासकीय भवनों की छतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के समुचित प्रबन्ध किए जाए, कलेक्टर ने की ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे कलेक्टर द्वारा ग्रीष्म कालीन पेयजल समस्या के निराकरण, जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण के पुराने कार्यों को पूर्ण कराये जाने और इसमें नवाचार के साथ काम करने के लिए अपने सुझाव पेश करने संबंधी बैठक संपन्न हुई।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मैपिंग रिर्पाेट अनुसार ग्रीष्म काल में जितने हेण्डपम्प सूख जाते है वहाँ रिचार्ज पिट बनाये जिससे इस समस्या का दीर्घकालीन संशोधन हो सके, इसी के साथ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के तकनीको का अधिक से अधिक प्रयोग करे, ग्रामीण क्षेत्र के समस्त शासकीय भवनों की छतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग के समुचित प्रबन्ध किए जाए, पेयजल की समस्या के निराकरण का रिस्पांस टाइम कम किए जाए, किसी भी कार्य में त्रुटि मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी, 12 सब इंजीनियर पर कार्य में लापरवाही बरतने और 3 सब इंजीनियर पर बैठक में देरी से उपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर द्वारा कहा गया कि झाबुआ जिले में विकास की सम्भावना है पेयजल की समस्या प्रतिवर्ष होती है जिसके दीर्घकालीन समाधान पर फोकस किया जाये। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश वर्मा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सीएस अलावा, समस्त जनपद सीईओ, समस्त सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और समस्त उपयंत्री, पंचायत समन्वयक अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE