झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर (एनएलएमटी) डॉ. राजेश पाटीदार द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत पोस्टल बैलेट एवं इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (इडीसी) जारी करने के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना ने समस्त नोडल अधिकारी/ सहायक नोडल अधिकारी एवं एआरओ से कहा कि पोस्टल बैलेट एवं इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (इडीसी) से संबंधित प्रक्रिया के सूक्ष्मतम ज्ञान के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है जो निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार समस्त प्रक्रिया के संपन्न होने के लिए महत्वपूर्ण है।
उक्त प्रशिक्षण नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर (एनएलएमटी) के द्वारा गूगल मीट के माध्यम से दिया गया जिसमें पोस्टल बैलेट एवं इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (इडीसी) से संबंधित प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक जानकारी जैसे इडीसी पात्र कर्मियों, वोटिंग के लिए सुविधा केन्द्रों की स्थापना, पोस्टल बैलेट का मुद्रण, परिवहन, भण्डारण, मतदान दल की सामग्री, होम वोटिंग के लिए मतदान रूट, दिनांक एवं अनुमानित समय की जानकारी की उपलब्धता आदि से संबंधित प्रक्रिया का विस्तृत वर्णन किया गया।
इस दौरान अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी. एल कुर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्राे, समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, समस्त नोडल अधिकारी/ सहायक नोडल अधिकारी एवं एआरओ स्तर पर बनाये गये नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।