मंदसौर। थाना यातायात मंदसौर द्वारा आज पुनः मंदसौर शहर से संचालित हो रही प्राइवेट एंबुलेंस वाहनों के दस्तावेजों की जांच की। विदित है कि वर्षभर पहले हुई चेकिंग में 17 एंबुलेंस वाहन दस्तावेज तथा अन्य कारणों से थाना यातायात तथा आरटीओ द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर खड़े करवाए गए थे, पुनः दस्तावेजों के बिना यह वाहन संचालित ना हो ऐसी जांच के लिए कुल 9 वाहनों को जिला अस्पताल परिसर के बाहर तथा स्टेडियम मार्केट क्षेत्र से थाना यातायात पर लाया गया। वाहन मालिकों से दस्तावेज बुलवाए गए हैं।