कुकड़ेश्वर। नगर में आज शाम को 4 बजे थाना परिसर पर नवागत टीआई राधेश्याम दांगी द्वारा शांति समिति की मीटिंग रखी गई, जिसमें आगामी त्यौहार रामनवमी हनुमान जयंती महावीर जयंती के कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई एवं नगर में चल रही अवैध गतिविधियां जुआ सट्टा आईपीएल का सट्टा, शराब को लेकर नगर के गणमान्य नागरिक पत्रकार बंधु सभी को पत्रकारों के माध्यम से जानकारी दी कि नगर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों या शांति भंग करने वाले को किसी प्रकार बक्शा नहीं जाएगा।
शांति समिति की मीटिंग में नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटवा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार तहसीलदार नवीन सनोत्रा एवं थाना प्रभारी राधेश्याम डांगी सहित नगर के सभी पत्रकार हसमुख बोहरा, भंवरलाल मांडीवाल राजू पटेल, गौतमेश्वर उपाध्याय दशरथ नागदा, मनोज खाबिया विनोद पोरवाल भगवती प्रसाद सोनी नरेंद्र चौधरी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।