खरगोन। गुड़ी पड़वा चौत्र प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष आगमन पर सभी ने खरगोन वीडियो को तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और नव वर्ष मनाया साथ ही अध्यक्ष ममता भंडारी ने बताया कि निमाड़ में बहुत गर्मी होने से सभी खरगोन वासियों से हम अपील करते हैं कि इतनी गर्मी से बचने के लिए सभी पक्षियों को अपने-अपने घरों की बींज पर पानी पीने के लिए सकोरे अवश्य रखें और उसमें पानी भरकर दाना आसपास रखकर पक्षियों के लिए गर्मी से बचाव की व्यवस्था करें। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर कीर्ति जैन ने बताया कि जहां इतनी गर्मी मनुष्य नहीं सहन कर पता है वहां यह मूक प्राणी किसी से बोल भी नहीं पाते हैं और गर्मी से तड़पते हुए पानी की खोज में इधर-उधर भटकते हैं ऐसे में हमें उनका पानी पिलाना चाहिए और अनाज के दाने भी फैला कर छत पर रखना चाहिए जिससे वह अपना पेट भर सके।
इस अवसर पर क्लब की सचिव वैशाली शर्मा ने सभी को मिठाई बांटी क्लब की वरिष्ठ पूर्णिमा इंतबीम ने सभी को तिलक लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दी साथ में क्लब की सभी बहने उपस्थित रहे जिसमे ममता भंडारी ममता चतुर्वेदी श्यामा गुप्ता रेणुका डोंगरे आदि महिलाएं उपस्थित रहे।