खरगोन। कसरावद के ग्राम बोरावॉ जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावॉ में विगत 25 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित वार्षिकोत्सव-विहंगम 2024 का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रविवार 07 अप्रैल 2024 को समापन हुआ। पुरकार वितरण समारोह में मुख्य अतिथी दमयंती यादव, म.प्र. के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव, कृष्णा सोलंकी डायरेक्टर सॉफ्टल्युड इन्फोटेक प्रा.लि., गौरव अग्रवाल डायरेक्टर प्रोग्रामर पाईन्ट इन्दौर विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके साथ ही डॉ. सुजीत पिल्लई प्राचार्य फार्मेसी, डॉ. निशान्त दुबे डायरेक्टर जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट, डॉ. नितिन मिश्रा प्राचार्य प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल बोरांवा, डॉ. युनुस खॉन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं पालक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती का पूजन एवं निमाड़ में तकनकी शिक्षा के प्रणेता स्व. सुभाष यादव को पुष्पांजलित अर्पित कर किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि म.प्र. के पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि आज पूज्य बाबूजी द्वारा निमाड़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जेआईटी बोरावां की स्थापना की थी। संस्थान द्वारा अपने प्रारंभ समय से लेकर इन 26 वर्षों में 9500 से अधिक इंजीनियर्स देश को सौंपे है । जो अपने अपने क्षेत्रों में संस्था एवं अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। यह हम सबके लिए गौरव के क्षण है। यादव ने आगे कहा कि शिक्षा के साथ ही वि़द्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सदैव प्रयासरत है। शिक्षा के साथ ही खेलों में भी हमारे छात्रों ने अपनी प्रतिभा का समय समय पर प्रदर्शन किया है। वार्षिक उत्सव विहंगम 2024 के प्रभारी डॉक्टर हनीफ खान, एवं प्रोफेसर रंजन ठाकुर ने जानकारी देते बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार वार्षिक उत्सव के दौरान एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।