नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जयसवाल द्वारा अपराधो पर नियंत्रण एवं आदर्श आचार सहिता का उल्लंघन करने वाले डीजे मालिक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से डीजे व पीकअप को भी जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08.04.24 को चौधरी पेट्रोल पम्प के सामने एक डीजे जौर जौर से तेज आवाज के बज रहा था। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर डीजे मालिक से डीजे बजाने के संबंध में अनुमति मांगी गई जो नहीं होना बताया। इस पर से कंजार्डा पुलिस द्वारा डीजे संचालक कैलाश पिता शंकर धाकड उम्र 30 साल निवासी चौकडी का डीजे साउण्ड मय बोलेरो पीकअप वाहन एमपी 44 जीए 1838 को मौके से जप्तकर पुलिस चौकी कंजार्डा पर खड़ा किया तथा डीजे संचालक कैलाश पिता शंकरलाल धाकड उम्र 30 साल निवासी चौकडी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 174/2024 धारा 188 भादवि एवं 15 म.प्र. कोलाहल नियत्रंण अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी व मनासा की टीम का सराहनीय योगदान रहा।