चित्तौड़गढ। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ की शाखा जिला चित्तौड़गढ द्वारा न्यायिक परिसर में हिन्दु नववर्ष संवत्सर समारोह पूर्वक मनाया गया। शाखा जिला चित्तौड़गढ के अध्यक्ष एवं संभाग उपाध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया कि न्यायिक कर्मचारियों ने न्यायालय के मुख्य द्वारा पर न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं अधिवक्तागण एवं पक्षकारों का कुमकुम तिलक लगाकर एवं मिश्री खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधी राजेश सिंह राव ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल आफिसर इन्द्रजीत छाजेड़ (अमन), वरिष्ठ मुंसरिम शांतिलाल सुथार, भगवतीलाल शर्मा, प्रमोद शेखर चौबीसा, यशवंत कुमावत गोवर्धन प्रजापत, मनोज गर्ग, घनश्याम सेन, ईश्वरी लाल रेगर, बिन्दु पाण्डिया, लता उत्तमचंदानी, नीरज पंवार, विनोद पानखानिया, विकास बैरागी, अम्बुज सुहाग, राजेन्द्र पालीवाल, मूलचन्द, कैलाश चौधरी, रमेशदान चारण, सुशील तिवारी, प्रकाश कुमावत, प्रवीण कुमार पोरवाल, रितुराज सिंह,रमेश पूरोहित, कृष्णगोपाल, गरिमा, रिंचु विद्या अधिवक्तागण सांवन श्रीमाली, नरेश शर्मा मदन त्रिपाठी, सुलक्षणा सांचोरा, पूजा मेनारिया, संदीप सेठिया, सहित समस्त न्यायिक कर्मचारीगणों एवं अधिवक्तागणों ने समारोहपूर्वक मनाया सभी ने एक दुसरे को सुखद, स्वस्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।