BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2024, 8:27 pm
BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया कयामपुर मंडल में तूफानी जनसंपर्क, मतदाताओं का आशीर्वाद लेकर गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां, बोले- कयामपुर सिंचाई परियोजना से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ हर वर्ग के सपनों का साकार किया है। मोदी सरकार की योजनाओं से आज हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भी विकास के पंख लगे है। कयामपुर सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के 251 ग्रामों की 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। हर खेतों तक पानी पहुंचने से किसान लाभान्वित होंगे। आज सडकों के आधुनिकरण ने गांवो का परिदृश्य बदल दिया है। मोदी सरकार गरीब गांव से लेकर समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति को समर्पित है। पहले कि सरकार के दौरान गांवो में लोगों को पेयजल के लिए भटकना पडता था। महिलाओं को दुर -दराज इलाकों में कुओं और बावडियों से पानी लाना पडता था। आज हर घर में नलों से पानी आ रहा है। यह बात भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने कयामपुर मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही।
मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने कयामपुर मंडल के शक्कर खेडी, सुंठी, कचनारा, नाहरगढ, खजुरी चन्द्रावत, झलारा, फतेहगढ, बेटीखेडी, रूपणी,रणायरा, कोटठा बहादुर, कयामपुर, राजाखेडी, नाटाराम के ग्रामों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए स्कूल भवनों का निर्माण हो रहा है। यह सब भाजपा सरकार में ही हो रहा है। अब हर गरीब का पक्का मकान हो उसके लिए प्रधानमं़त्री आवास योजना का लाभ देकर उनके मकान बनाने का सपना पुरा हो रहा है। आगे भी 3 करोड़ आवासों का निर्माण होगा। इतना ही नहीं आयुष्मान योजना के तहत इलाज, सूदुर ग्राम सडक योजना के हर गांव में सडक निर्माण होने से ग्रामीणों का रास्ता सुगम हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है। वह भारत के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है। भाजपा सरकार ने हर संकल्प को पुरा किया है।
सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डग ने कहा कि क्षे़त्र में मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सुवासरा सिंचाई योजना हो या कयामपुर क्षेत्र में दो बड़ी सिंचाई योजनाओं से किसानों की आर्थिक उनति संभव है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधी योजना सहित अन्य योजनाओं से आज हर क्षेत्र में लाभ हुआ है। आवास नल जल जैसी योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिला है। मोदी जी के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने हर योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को दिलाया है। सडक पानी, बिजली के साथ आवास, शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज भवनों का निर्माण हुआ है।
 
जिला पंचायत अघ्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने कहा कि भाजपा सरकार ने मुलभुत सुविधाओं के साथ योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को लाभ दिलाया है। महिलाओं को योजनाओं से जोडकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत्त है। विधानसभा प्रभारी मदनलाल राठौर ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग के लिए हितैशी है। मोदी जी ने देश का मान सम्मान बढाया है। मोदी जी के नेतृत्व में धरातल पर कई योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए सांसद सुधीर गुप्ता को विजयश्री दिलाकर क्षेत्र के विकास में योगदान देवे।

इस दौरान विधानसभा संयोजक जितेन्द्र सिंह कोटडा, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रियंका गिरी गोस्वामी, भाजपा उपाध्यक्ष राजेश नामदेव जी, मंडल प्रभारी हिम्मत डांगी, मंडल अध्यक्ष भारत डांगी, जगदीश परमार, भगवान सिंह शक्तावत, जिला कार्य समिति सदस्य प्रसुन्न मंडलोई,महामंत्री महेन्द्र सिंह, दौलतराम मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम जाट, दीलीप गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दीपक मंडलोई,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज जाट,पिछडा मोर्चा अध्यक्ष ईश्वरलाल धनगर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह, महामंत्री योगेंद्र सिंह राजा बनाअजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल पिरोलिया, राजु जाट,दिनेश पोरवाल, जनपद सदस्य सुर्यपालसिंह, शहनवाज शेख, यादव प्रसाद विश्वकर्मा, सरपंच पदम सिंह, महेन्द्र परिहार, कैलाश मालवीय सहित कार्यकर्तागण और आम नागरिकगण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE