BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के 629 नामांतरण अटके, एमपी में.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, हाईवे पर कट्टे.. <<     BIG NEWS : नीमच का बस स्टैंड बना तस्करों का ठिकाना,.. <<     KHABAR : राम मंदिर दान विवाद और जनहित के मुद्दों पर.. <<     BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 10:53 am
KHABAR : दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग 6 और 7 मई को, प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे के मध्य कराई जाएगी वोटिंग, 1258 वृद्ध और 225 दिव्यांग मतदाता शामिल, प्रेक्षक उन्हेल के मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। आलोट संसदीय क्षेत्र के 85 वर्ष से अधिक उम्र के 1483 मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग 6 मई और 7 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे के मध्य कराई जाएगी। इसमें 1258 वृद्ध और 225 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।


उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के लिए की जाने वाली होम वोटिंग की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर नीरज सिंह ने दिए है। होम वोटिंग के नियुक्त दल को घर पहुंच मतदान के संबंध में अच्छे से प्रशिक्षण दिए जाएं। होम वोटिंग कार्यक्रम की सभी जानकारियां राजनीतिक दलों से भी साझा करें। कलेक्टर सिंह ने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया किया कि मतदान केंद्रों के वेबकास्टिंग के अतरिक्त ऐसे क्रिटिकल मतदान केंद्र जहां परिसर में भी सीसीटीवी की आवश्यकता हैं, ऐसे केंद्रो को भी चिन्हित कर जानकारी भेजें।


प्रेक्षक उन्हेल के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया-
लोकसभा निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा उज्जैन जिले के लिये ज्योति यादव को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। संसदीय क्षेत्र के उज्जैन जिले के विधानसभा सेगमेंट का निरन्तर दौरा कर मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही हैं। मंगलवार को उनके द्वारा शासकीय विद्यालय उन्हेल का निरीक्षण किया। यादव का उज्जैन में आगमन गत दिवस हो गया है। सामान्य प्रेक्षक यादव का नागझिरी स्थित गेल रेस्ट हाऊस में निवास व कार्यालय है। ज्योति यादव से जनप्रतिनिधि, पत्रकार और आम नागरिक उक्त पते पर सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं। प्रेक्षक यादव ने मंगलवार को उन्हेल के मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE