रतलाम। जिले के ग्राम धराड में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने मतदाता जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली धराड़ के मोहल्लों एवं मुख्य चोराहां से होते हुए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर पहुंची जहां रैली का समापन हुआ।
इस अवसर पर एसडीएम त्रिलोचन गौड़, स्वीप नोडल अधिकारी तहसीलदार पिंकी साठे एवं सहायक नोडल योगेश सरवाड, नायब तहसीलदार मनोज चौहान, निर्वाचन सुपरवाइजर ग्रामीण विक्रम राठौर, संकुल धराड़ के अमृतलाल जैन, कैलाश देवडा, राजेद्र चौहान, रमेश वसुनिया, जनशिक्षक जितेन्द्र डामर, स्वीप टीम से सुनील कुमार गोंड़, लक्ष्मण मालवीय, आशीष मिश्रा, रितेश पंवार, अशोक व्यास एवम् जनशिक्षा केंद्र के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया तथा मतदाताओं को 100 प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया।
कलेक्टर बाथम ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया-
ग्राम धराड पहुंचे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम ने ग्राम में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए स्थापित मतदान केन्द्रों का गहनता के साथ निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र पर मतदाताओं तथा मतदान कार्मिकों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एसडीएम तथा तहसीलदार को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा भी मौजूद थे।