BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 12:57 pm
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत प्रदेश की नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान 7 मई को, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में प्रदेश के नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-1 मुरैना, क्र-2 भिण्ड (अजा), क्र-3 ग्वालियर, क्र-4 गुना, क्र-5 सागर, क्र-18 विदिशा, क्र-19 भोपाल, क्र-20 राजगढ़ एवं संसदीय क्षेत्र क्र-29 बैतूल (अजजा) में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान सम्पन्न कराने के लिये सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों में पहुंच गये हैं। मतदान केन्द्र पहुंचने पर सभी मतदान कर्मियों का स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पहारों एवं शीतल जलपान से स्वागत किया गया।

मतदान के दिन रहेगा अवकाश
मतदाताओं की सुविधा के लिये तीसरे चरण के उपरोक्त नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान दिवस (7 मई) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश रहेगा। राज्य शासन ने संबंधित लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है।

वोटर टर्न-आउट एप से नागरिक ले सकेंगे मतदान प्रतिशत की जानकारी
मतदान के दिन (7 मई को) भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्न आउट एप पर मतदान प्रतिशत की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक हर दो घंटे में दर्ज हुए मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ले सकेंगे। वोटर-टर्न आउट एप नागरिकों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड करना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE