BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 1:58 pm
KHABAR : गर्मी और पलायन वोटिंग के लिए सबसे बड़ी चुनौती, धार में दूसरे राज्यों में काम करने गए मजदूरों को वोटिंग के लिए टीम कर रही संपर्क, पढे़ खबर

Share On:-

धार। लोकसभा सीट पर चौथे चरण या नी 13 मई को मतदान होगा। इस सीट पर 19 लाख 46 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 11 मई की शाम प्रचार थम जाएगा। यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर व कांग्रेस के प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल के बीच है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, जनता कांग्रेस सहित दो निर्दलीय भी चुनावी मैदान में हैं। प्रशासन भी मतदान को लेकर अलर्ट मोड पर है और अधिकारी-कर्मचारी विधानसभा स्तर पर तैयारी में जुटे हैं।


मतदाता पर्चियां बंटनी शुरू
जिले में अभी कर्मचारी व अधिकारी लोगों को घर-घर जाकर मतदाता पर्ची वितरित कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक मोहल्ले, कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्ची वितरण का काम हो रहा है। साथ ही कर्मचारियों द्वारा समझाइश दी जा रही कि मतदान करना हम सब का कर्तव्य है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदान के लिए पीले चावल देकर आमंत्रित कर रही हैं। पर्चियां बांटने का 8 मई अंतिम दिन रहेगा, हालांकि पहचान पत्रों के माध्यम से भी लोग वोट कर सकेंगे।


गर्मी व पलायन चुनौती
लोगों को मतदान केंद्रों तक लेकर आना सबसे बड़ी चुनौती तीखी धूप से है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश की कई सीटों पर गर्मी के कारण मतदान के प्रतिशत में कमी आई है। प्रशासन ने अपनी और से इसे लेकर कुछ तैयारियां की हैं। मतदान केंद्रों के बाहर टैंट लगाकर धूप से लोगों को बचाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही पानी व बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था रहेगी।


वहीं, दूसरी सबसे बड़ी चुनौती पलायन है, जिले के ग्रामीण रोजगार की तलाश में गुजरात, महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में नौकरी के लिए गए हुए हैं। इन्हें मतदान के पहले पुनरू धार लेकर आने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन की टीम लगातार दोनों प्रदेशों में भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रही है। बाहर गए लोगों से संपर्क भी साध रही है।


पिछली बार 68 दिन, अभी 58 दिन मिले
धार-महू संसदीय सीट पर प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए दो माह लगभग 58 दिन मिले हैं। गत चुनाव में प्रत्याशियों को प्रचार के लिए 68 दिन का समय मिला था। वर्ष 2019 में हुए चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार व कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल के बीच में हुआ था। इस चुनाव को भाजपा के दरबार ने 1 लाख 56 हजार 29 वोटों से जीता था, तब भाजपा का वोट बैंक प्रतिशत 40.43 प्रतिशत व कांग्रेस का 31.69 प्रतिशत रहा था। पिछले चुनाव में करीब 75.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


महिलाओं से अधिक पुरुष
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार संसदीय क्षेत्र में करीब 1946627 मतदाता हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 971145 है। वहीं, पुरुष मतदाताओं की संख्या 975437 है। इस लिहाज से कुल मतदाताओं में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या 4292 अधिक है। हालांकि दोनों दलों के प्रत्याशियों के सभी जेंडर्स के वोट मिलना है। इधर, संसदीय क्षेत्र में धार का जेंडर रेसो 1 हजार पुरुषों पर 999 महिला मतदाताओं का है। इसके अतिरिक्त थर्ड जेंडर 45 है तो दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 18754 है।


धार जिले में 1879 मतदान केन्द्र हैं। संसदीय क्षेत्र में आने वाली इंदौर जिले की महू विधानसभा में कुल 280 मतदान केन्द्र हैं। इस तरह 2159 मतदान केन्द्र रहेंगे। संवेदनशील सभी मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। अधिकारियों की निगरानी में बूथ पर होने वाली गतिविधियों पर रहेगी। नेटवर्क की समस्या वाले मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। इधर, एसएसटी चेक पोस्टों पर भी वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। वेबकास्टिंग, सीसीटीवी जैसी व्यवस्था में कुल मतदान केन्द्रों के न्यूनतम 50 प्रतिशत पर तय की गई है।


कांग्रेस से राधे के सामने भाजपा की सावित्री
धार-महू संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने युवा चेहरे राधेश्याम मुवेल को मौका दिया है। कांग्रेस के उम्मीदवार राधेश्याम ने संस्कृत में एमए किया है। वहीं, भाजपा की प्रत्याशी ठाकुर पूर्व में सांसद रह चुकी हैं। संसदीय क्षेत्र में पिछले 10 सालों से भाजपा लगातार जीत हासिल करते हुए आ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE