BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2024, 1:59 pm
KHABAR : ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की पहल, पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को 20 जून से दिया जाएगा प्रशिक्षण, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। हर साल हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ की यात्रा करते हैं। इनमें सैकड़ों ऐसे श्रद्धालु होते हैं, जो पहली बार यात्रा कर रहे होते हैं। ऐसे श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा की कठिनाई का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं और यात्रा के लिए जरूरी सामग्री भी नहीं ले पाते हैं। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल ने ऐसे श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है, जो 20 जून से प्रारंभ होगा।


मंडल के सचिव रिंकू भटेजा एवं एक अन्य मंडल के अध्यक्ष शरद जैन भोले ने बताया कि पहली बार यात्रा पर जाने वालों को यात्रा में कितना और कैसा सामान ले जाना है। किस आयु के लोगों को कौन सी दवाएं साथ रखना हैं, कौन-सी सावधानियां रखनी हैं। खासकर जब यात्रा के दौरान बारिश या तेज हवा चल रही हो। भटेजा ने बताया कि ऐसे छोटे-छोटे टिप्स देने के लिए 20 जून से संस्था के कार्यालय समेत अन्य कई स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। जिनमें यात्रा पर जा रहे यात्रियों का परिचय भी लिया जाएगा।


8 हजार यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
भटेजा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से पहला जत्था 26 जून को रवाना होगा। अब तक 8 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। पंजाब नेशनल एवं जम्मू एंड कश्मीर बैंक के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं।


पहलगाम से जाने वालों की संख्या अधिक
भटेजा ने बताया कि ज्यादातर लोग पहलगाम के रास्ते यात्रा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। दूसरा मार्ग बालटाल से जाने का है पर वह छोटा व संकरा है। इस मार्ग पर मंदिर भी बहुत कम हैं। इस कारण से इस रास्ते से वही लोग करा रहे हैं, जो पहले पहलगाम से यात्रा कर चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE