BREAKING NEWS
NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<     BIG NEWS : कल नीमच दौरे पर रहेंगे नगरीय विकास.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- मुख्यमंत्री लाड़ली.. <<     रतलाम के जावरा में शहर काज़ी विवाद ने पकड़ा.. <<     KHABAR : आकाशीय बिजली से उजड़ा आशियाना, सामाजिक.. <<     KHABAR : इंदौर में केंद्र सरकार पर गरजे हरीश चौधरी,.. <<     BIG NEWS : गलियाकोट में उमड़ा अकीदत का समंदर, सैयदी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 12:35 pm
KHABAR : महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन, सेक्टर पर्यवेक्षक प्रीति गुप्ता ने दी महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

शाजापुर।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत बापचा के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाये व बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण सम्बंधी गतिविधी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सेक्टर पर्यवेक्षक प्रीति गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की शिशु जन्म से 6 माह की आयु पूर्ण होने पर शिशु को स्तनपान के साथ उपरी आहार दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी। सही पोषण के लिए भोजन में विविध आहार सम्मीलित करने की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वछता का विशेष ध्यान रखने संबंधी जानकारी दी। साथ ही सेक्टर पर्यवेक्षक मधुबाला परमार द्वारा वार्ड क्रमांक 1/2 मक्सी में बच्चो का वजन हाइट सत्यापन किया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक माया मिमरोट द्वारा रानी बडोद 3 में वजन एवं लंबाई का सत्यापन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग केकम्यूनिटी हेल्थ आफीसर(CHO) रीतिम सिंह जायसवाल एवं एएनएम  ममतागढ़वाल द्वारा टिकाकरण किया गया व महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य आयरन फोलीक एसिड (IFA)का सेवन करने एवं उचित पोषण आहार लेने की समझाईश दी, ताकि महिला एनीमिया से मुक्त हो व बच्चों का स्वस्थ पालन पोषण कर सके। इसी दौरान किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की जानकारी देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं वन स्टॉप सेण्टर व आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी प्रदाय की गई। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र रीना कुशवाह, भावना बैरागी, सहायिका उमा नागर व गावं की महिलायें व बच्चे उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE