झाबुआ। सहायक आयुक्त एवं सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जनजातीय कार्य विभाग द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार प्रदत्त निर्देशों के अनुक्रम में 04 जून 2024 को मतगणना कार्य हेतु, मतगणना पर्यवेक्षक/माईको ऑब्जर्वर/मतगणना सहायक, से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय झाबुआ में 24 मई 2024 को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जायेगा। अतः विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स एवं समस्त मतगणना कर्मी (प्रशिक्षणार्थी) समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।