BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 5:13 pm
KHABAR : कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर एवं खेल महोत्सव का शुभारंभ, स्वागत कैप से हुआ अतिथियों का स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा सोमवार को ष्ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरष् एवं “झाबुआ खेल महोत्सव” का शुभारंभ पुलिस लाईन झाबुआ में किया गया। पुलिस प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत कैप पहनाकर किया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा खेल का शुभारंभ करते हुए सभी को खेल के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया व सभी को खेल की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर द्वारा खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में वर्ष 2023 में राज्य स्तर पर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण भी किया गया। खेल प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग में कोई भी महिला एवं पुरूष भाग ले सकते है, खेल प्रतियोगिता पूर्णतरू निरूशुल्क है। प्रतियोगिता की तैयारी हेतु 21 मई से 06 जून 2024 तक थाने स्तर पर अभ्यास कराया जायेगा। थाना स्तर पर प्रतियोगिता का प्रथम चरण 06 जून से 15 जून तक होगा। साथ ही ष्ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरष् का आयोजन 20 मई 2024 से 20 जून 2024 तक किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में आए नवीन पुलिस वज्र वाहन की पूजा की गई।           

इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र चौहान,अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ हरिशंकर विश्वकर्मा, आरटीओ कृतिका मोहटा, एसडीओपी झाबुआ रूपरेखा यादव, एसडीओपी पेटलावद सौरभ तोमर, एसडीओपी थांदला रविन्द्र राठी, समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE