इन्दौर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब यह बैठक 24 मई को शाम 4 बजे होगी। पूर्व में यह बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित थी। बैठक कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-102 में आयोजित की गई है। इस बैठक में यातायात सुधार एवं सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।