BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 6:09 pm
KHABAR : शासकीय कन्या महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा पर राष्ट्रीय वेबिनार का हुआ आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या (अग्रणी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध संदर्भ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। यह वेबिनार उच्च शिक्षा विभाग , मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीता पांडेय ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भारत एक व्यापक संस्कृति और प्राचीनतम इतिहास से समृद्ध राष्ट्र रहा है। यहां ज्ञान की विभिन्न धाराएं सदियों से प्रवाहित रही हैं। आज इस वेबिनार के माध्यम से हम उन धाराओं से परिचित हो सकेंगे। वक्ता के रूप में बोलते हुए कोच बिहार पंचानन बर्मा विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल से जुड़े डॉ सुशील कुमार सुमन ने वैदिक सभ्यता में ज्ञान के प्रति उत्सुकता और खोज को रेखांकित किया, साथ ही उसके विकास को लोक-ज्ञान के तालमेल के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत किया।
एनसीआरटी के क्षेत्रीय संस्थान भोपाल में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत डॉ अरुणाभ सौरभ ने भारतीय ज्ञान परंपरा की विभिन्न धाराओं के बीच सहमति-असहमति और पारस्परिकता को प्रस्तुत करते हुए अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने भारतीय चिंतन और ज्ञान की परंपरा में ज्ञान के विविध अनुशासनों के महत्त्व को स्पष्ट किया।
वेबिनार का संयोजन प्रो अस्मुरारी नंदन मिश्र एवं संचालन प्रो रवि रंजन ने किया। आयोजन में डॉ रामू विश्वकर्मा, डॉ आरती मल्होसिया, प्रो जोनू यादव, प्रो रामाशीष यादव, कृष्ण कुमार, राजू साहू के साथ महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ तथा इसमें महाविद्यालय की छात्राओं की उत्साहजनक उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE