छतरपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के निर्देशन में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 मतगणना कार्य को सम्पन्न कराने के लिए एआरओ, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का 26 मई 2024 को प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण दो पारियों में आयोजित होगा। प्रथम पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 छतरपुर में आयोजित होगा। प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स को नियुक्त किया गया है।