BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 6:26 pm
KHABAR : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पवई में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन, सुब्रोस लिमिटेड नोएडा ने किया विद्यार्थियों का चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

पन्ना। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पवई में सुब्रोस लिमिटेड नोएडा द्वारा आज कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। सुब्रोस लिमिटेड कंपनी नोएडा द्वारा मुख्य रूप से कार, ट्रक, बस, रेल्वे के एसी कंप्रेसर, कंडेंसनर, हीटर का निर्माण किया जाता है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी।शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पवई की 2011 में स्थापना के बाद प्रथम बार संस्था में प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। इसमें संस्था के मैकेनिकल ब्रांच के 25 विद्यार्थी तथा इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेली कम्यूनिकेशन के 05 विद्यार्थी चयनित हुए। कंपनी के एचआर प्रमुख श्रीकान्त सक्सेना एवं टेक्निकल प्रमुख गंभीर राणा द्वारा प्लेसमेंट इंटरव्यू के पहले कंपनी के प्रोफाइल की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को उनके द्वारा पुछे गए प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया गया।

संस्था प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि यह संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें उन्हें अंतिम सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा के साथ-साथ नौकरी का ऑफर प्राप्त हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा उपरांत ज्वॉइन करने का आदेश प्रदाय करते हुये उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ-साथ उन्होंने पवई तथा आसपास के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश लेने का आग्रह भी किया। वर्तमान में पॉलिटेक्निक में प्रवेश की कार्यवाही प्रारंभ होने वाली है, जिससे विद्यार्थी आसानी से प्रवेश लेकर अगले तीन वर्ष में रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। संस्था के व्याख्याता आशीष त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष (मैकेनिकल) ने भी पवई पॉलिटेक्निक के लिए गौरव का क्षण बताते हुये सभी चयनित विद्यार्थियों के नवजीवन के लिए बधाइयाँ दीं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE