पन्ना। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नगिक्य गोहेन को जिले की पवई, गुनौर एवं पन्ना विधानसभा के लिए मतगणना प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलाम्बर मिश्र ने मतगणना प्रेक्षक के आगमन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं।