BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 6:52 pm
KHABAR : रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ ही व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों में भी दिया जाएगा प्रवेश, पढ़े खबर

Share On:-

सागर। रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में सत्र 2024- 25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सागर में इसी सत्र से शुरू होने जा रहे इस नए विश्वविद्यालय में शिक्षण विभाग के अंतर्गत आर्ट्स व कॉमर्स के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ ही व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों के एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन के माध्यम से शुरू की गई है। कुलसचिव डॉ. शक्ति जैन ने इस संबंध में आज अधिसूचना जारी कर दी है।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सागर में प्रारंभ किए गए रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. शक्ति जैन ने उक्त संबंध में बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन में सत्र 2024- 25 के लिए विश्वविद्यालय में शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। विश्वविद्यालय में शुरू हो रहे पाठ्यक्रमों के संबंध में उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए एवं बीकॉम के 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम तथा एमए व एमकॉम के सेमेस्टर पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई है। बीए 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, संस्कृत साहित्य, ड्राइंग एवं पेटिंग विषयों का संचालन किया जाएगा। इसी तरह बीकॉम में सामान्य एवं कम्प्यूटर सहित कॉमर्स के पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। स्नातक स्तर पर ही व्यावसायिक पाठ्यक्रम में जैविक खेती, व्यक्तित्व विकास, न्युट्रिशन एवं डायटेटिक्स, अकांउट एवं टैली के कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में एमकॉम तथा एमए के अंतर्गत हिन्दी साहित्य, अंगेजी साहित्य, संस्कृत साहित्य व भूगोल विषय प्रारंभ किए गए हैं।
कुलसचिव डॉ. शक्ति जैन ने आगे बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की मंशा अनुसार क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से रोजगार से जोड़ने के प्रयास भी शुरू किए गए हैं। इसके तहत 1 वर्षीय पीजी डिप्लोमा सेमेस्टर कोर्स के द्वारा पी.जी डिप्लोमा टूरिज्म (पर्यटन), पी. जी डिप्लोमा लोकप्रशासन, पी.जी डिप्लोमा योगा, यू.जी डिप्लोमा इंटीरियर डिजाइनिंग के 1 वर्षीय कोर्स में भी प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उक्त सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय अपने शैक्षणिक विभागों / अध्ययन शालाओं में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर रहा है। जिसके लिए विद्यार्थी एम.पी.आनलाईन प्रवेश समय सारणी द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से सम्मिलित हो सकते है। प्रवेश के इच्छुक छात्र व छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की तिथियों एवं काउंसिलिंग की जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाईट www.highereducation.mp.in से भी प्राप्त कर सकते है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE