BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 7:03 pm
BIG REPORT : सख्त पहरे में ईव्हीएम स्ट्रांग रूम, कलेक्टर प्रसाद ने ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। कृषि उपज मंडी पहरूआ परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी पहरेदारी के बीच ईव्हीएम बंद है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने मंगलवार को यहां पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम के बाहर चौबीसों घंटे सशस्त्र बल तैनात हैं।

पारदर्शिता की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे और बड़े एलईडी टीवी स्क्रीन लगाए गए हैं, जहां से सीसीटीवी की जद में स्ट्रांग रूम नजर आता है। कलेक्टर प्रसाद भी स्वयं यहां आने पर बाकायदा रजिस्टर में अपनी एंट्री दर्ज करते हैं। अभ्यर्थी और उनके अभिकर्ता एलईडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से नजर रखते हैं।

विदित हो कि कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शहडोल की बड़वारा विधानसभा तथा खजुराहो संसदीय क्षेत्र की विधानसभा विजयराघवगढ़, मुड़वारा एवं बहोरीबंद में मतदान उपरांत कृषि उपज मंडी प्रांगण कटनी के स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई है। ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की सुरक्षा एवं निगरानी हेतु आगामी 03 जून तक चार पालियों मे कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। समस्त कानूनी व्यवस्था का प्रभारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी को नियुक्त किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE