कटनी। जनसंपर्क संचालनालय की विज्ञापन अनुमोदित सूची में शामिल दैनिक समाचार पत्रों का वर्ष 2023-24 के लिये वार्षिक पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके तहत वार्षिक पुनरीक्षण 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक की जानकारी शासकीय कार्य दिवसों में आगामी 22 मई तक निर्धारित प्रपत्रों में भरकर जनसंपर्क संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के विज्ञापन प्रभाग में जमा कराई जा सकती है। कटनी जिले के अनुमोदित सूची में शामिल दैनिक समाचार पत्रों से वार्षिक पुनरीक्षण विवरणिका 22 मई तक संचालनालय भोपाल में जमा करने का अनुरोध किया गया है।