BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 7:35 pm
BIG NEWS : चीता पुनर्स्थापना योजना के तहत केन्या सरकार का 06 सदस्यीय दल पहुंचा गांधीसागर, तैयारियों का लिया जायजा, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर   

Share On:-

गांधीसागर। अभयारण्य क्षेत्र गांधीसागर में प्रचलित चीता पुनर्स्थापना योजना अन्तर्गत प्रचलित कार्यों का जायज़ा भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना चीता पुनर्स्थापना योजना अन्तर्गत केन्या सरकार का 06 सदस्यीय दल गांधीसागर में दो दिवसीय भ्रमण के लिए आया। प्रथम दिवस में भ्रमण दल को अभयारण्य में चीता पुनर्स्थापना के लिए की गई तैयारियों एवं कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रोजेक्ट के सफ़लतम एक वर्ष के संबंध में विस्तृत प्रस्तुती करण गांधीसागर एवं कुनो प्रबंधन द्वारा दिया गया। 
वहीं दूसरे दिन दल ने गांधीसागर में प्रचलित एवं पूर्ण हुए कार्यों को लेकर भ्रमण किया गया। जिसमे 
1- अभयारण्य में चीता पुनर्स्थापना अन्तर्गत 6400 हैक्टेयर में बने बाड़े एवं क्षेत्र का भ्रमण 
2- चीतों को भारत सरकार की क्वारंटाइन गाइडलाइन अनुसार गांधीसार में लाने के उपरांत 30 दिवस के प्रारंभिक क्वारंटाइन के लिये बनाये गये क्वारंटाइन बाड़ो का भ्रमण एवं बाड़े अन्तर्गत चीतों की मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए हायमास्ट कैमरा, जल स्त्रोत का भ्रमण 
3- चीतों की मॉनिटरिंग के लिए बनाये गये मॉनिटरिंग रूम का भ्रमण 
4- ⁠चीता हेतु निर्मित किए जा रहे उपचार केंद्र का भ्रमण भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून एवं नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी के विशेषज्ञों द्वारा भारत में वन्यप्राणियों की मॉनिटरिंग के लिए उपयोग किए जा रहे उपकरणों एवं तकनीकी के संबंध में भी भ्रमण दल को अवगत कराया। 
दक्षिण अफ़्रीका एवं नामीबिया के साथ हो चुका है MOU- 
भारत से विलुप्त हो चुके चीतों को पुनः बसाने के लिए भारत सरकार द्वारा दक्षिण अफ़्रीका एवं नामीबिया के साथ पूर्व में ही MOU हस्ताक्षरित किया जा चुका है। वर्तमान में केन्या से आये दल द्वारा भी चीता पुनर्स्थापना हेतु चयनित स्थलों को भ्रमण किया जाएगा, ताकि निकट भविष्य में केन्या के साथ भी चीता के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके। जो की भारत में चीता पुनर्स्थापना एवं इनके संरक्षण हेतु चीता प्रोजेक्ट के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों को और अधिक बल देगी। 
स्थानीय अधिकारी भी रहे भ्रमण दल के साथ- 
केन्या से आये दल के साथ नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी के AIG स्तर के अधिकारी, कुनो नेशनल पार्क डायरेक्टर, वन संरक्षक उज्जैन, वन मंडल अधिकारी मंदसौर एवं गांधीसागर का स्थानीय स्टाफ़ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE