BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 8:12 pm
KHABAR : लू से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी, पानी, छाछ व अन्‍य तरल पदार्थाे का सेवन करें, जानिये क्‍या करें ?, क्‍या न करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गर्मी का मौसम प्रारम्भ हो गया है, अधिक तापमान के बदलाव से लू लगने की संभावना होती है। इसके साथ-साथ खाद्य व पेय पदार्थों के दूषित होने की संभावनाऐं भी बढ़ जाती हैं। सीएमएचओ डॉ.एस.एस. बघेल  ने बताया,कि लू(तापघात)से बचाव के लिए हैं।आमजन धूप व गर्मी से बचें। घर में हवादार, ठंडे स्थान पर रहें। बाहर जाना आवश्यक हो, तो सुबह व शाम के समय जाये। अत्याधिक शारीरिक श्रम वाली गतिविधियां अधिकतम तापमान वाले घंटों में न करें। सफेद व हल्के रंग के वस्त्रों का उपयोग करें, सिर को कपड़े या टोपी से ढ़कें। जूते-चप्पल तथा नजर के काले चश्में का प्रयोग करें। धूप में जाने से पहले भोजन व पर्याप्त पानी पियें। पेय पदार्थों(नान अल्कोहॉलिक)जैसे नींबू पानी, लस्सी, छांछ, जलजीरा, आमपना, दही, नारियल पानी आदि का सेवन करें। ताजा एवं स्वच्छ भोजन का सेवन करें।

जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद ने सभी जनपद सीईओं, नगरीय निकायों के सीएमओ को गर्मी व लू से बचाव के लिए आमजनों हेतु आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए है। जिला पंचायत सीईओ ने प्रमुख चौराहों, स्‍थलों पर पेयजल हेतु ठण्‍डे पानी की केम्‍पर रखवाने, आमजनों के बैठने हेतु पर्याप्‍त छाया की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने, यदि संभव हो तो पंखे, कूलर की व्‍यवस्‍था करने, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में गर्मी से बचाव एवं लू लगने पर उसके उपचार के लिये पर्याप्‍त प्रचार प्रसार करने, साथ ही आमजनों को जहां तक आवश्‍यक न हो उन्‍हें बाहर नहीं निकलने की सलाह देने के निर्देश दिए है।

लू से बचाव के लिएरू-शिशुओं तथा बच्चों, 65 वर्ष से अधिक आयु के महिला व पुरूष घर के बाहर काम करने वाले, मानसिक रोगियों तथा उच्च रक्तचाप वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखें। बंद गाड़ी के अंदर का तापमान बाहर से अधिक होता है। किसी को बंद पार्किंग में रखी गाड़ी में अकेला न छोड़ें। बहुत अधिक भीड़,गर्म,घुटन भरे कमरों,रेल,बस आदि में यात्रा गर्मी के मौसम में अत्यावश्यक होने पर ही करें। यदि किसी व्यक्ति को लू लगने का संदेह होता है, तो उसे तत्काल ठण्डे स्थान पर रखें। पानी, छांछ व अन्य तरल पदार्थों को पर्याप्त मात्रा में ले। यदि आराम न लगे तो तुरंत निकट के अस्‍पताल में चिकित्‍सक को दिखाकर, उपचार लाभ लें।

लू से बचाव के लिए रखें सावधानी-जिले में गर्मी के मौसम में लू से बीमार होने की संभावना हो सकती हैं।  ऐसे में हर नागरिक कि जिम्मेदारी है,कि वह अपने परिवार व स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए लू से से बचे।                                       

लू के प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैदृ गर्म लाल और सुखी आंखे होना, मतली या उल्टी आना, तेज सिरदर्द होना, मांश-पेशियो में कमजोरी व दर्द होना, साँस फूलना या दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट, चक्कर आना या बेहोशी, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक होना। यदि इस प्रकार के लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक को दिखाए और उचित उपचार लें।

लू से बचने के लिए यह सावधानिया रखेंदृ धूप में जाते समय सफ़ेद या हल्के रंग के सूती वस्‍त्र पहने, पानी एवं पेय पदार्थ का अधिक सेवन करें। ठन्डे मौसमी फल खाए, बुजुर्गाे का खास ध्‍यान रखें, सादा खाना और तरल पदार्थाे का सेवन करें। गर्दन के पिछले भाग, कान और सि‍र को गमछे या तोलिये से ढ़क कर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्मे व छतरी का उपयोग करें। तेज धूप के समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हो सके, तो इनडोर रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE