BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2024, 8:20 pm
KHABAR : 50 क्विटल से अधिक सरसो बिक्री करने वाले किसानो की सूची उपलंब्ध कराये-कलेक्टर, उपार्जित गेहु सरसो के परिवहन कार्य में तेजी लाये, चन्द्रशेखर शुक्ला, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगरौली। जिले के ऐसे किसान जिनके द्वारा 50 क्विटल सरसो की बिक्री उपार्जन केन्द्रो के माध्यम से की गई है। तीनो उपखण्डो में निर्धारित खरीदी से सूची प्राप्त कर उपलंब्ध कराया जाना सुनिश्चित करे साथ ही उपार्जित गेहु एसं सरसो के परिवहन कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करे।उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में रवि विपण वर्ष 2024-25 में उपार्जित गेहु एवं सरसो खरीदी की गई भण्डारण एवं भुगतान परिवहन की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा संबंधित विभागो के अधिकारियो को दिया गया। वही बैठक के प्रारंभ में सहकारिता विभाग के प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज दिवस तक गेहु 1.33 लाख क्विटल खरीदी हुई तथा जिलें में 42 हजार क्विटल सरसो की खरीदी हुई है। तथा भुगतान की प्रक्रिया तीव्र गति से की जा रही है। प्रगति प्रतिवेदन पश्चात कलेक्टर द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि खरीदी केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सरसो की बिक्री किये जाने जिले के किसानो की जानकारी लेने के पश्चात कलेक्टर ने यह निर्देश दियें कि ऐसे किसान जिनके द्वारा 50 क्विटल से अधिक सरसो की बिक्री की गई है। खरीदी केन्द्रवार ऐसे किसानो की सूची उपलंब्ध कराये ताकि इसका परीक्षण कराया जा सके।  
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि केन्द्रो में आदतन व्यापारियो के द्वारा भी बिक्री किये जाने की प्रबल संभावना बनी रहती है इसके रोकथाम लिए खरीदी केन्द्रो कि निरंतर मानीटरिंग करे। जॉच के दौरान ऐसे गड़बड़ी मिली तो संबंधितो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।बैठक के दौरान जिले में कुल पंजीकृत किसानो की सख्या तथा आज दिनांक तक बिक्रेता किसानो की संख्या कुल उपार्जित मात्रा तथा परिवहन एवं भण्डारण की जानकारी से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, नोडल अधिकारी गुन्जारीलाल तिवारी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, नान के अधिकारी डी.के गोयल आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE