नीमच। जम्मू कश्मीर के वैष्णों देवी कटरा से शिव खोड़ी जाते हुए श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकवादी हमले से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नीमच कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आज एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 40 भारत माता चौराहा पर विरोध स्वरूप आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है। धारा 370 हटने के बाद भी उग्रवादियों का मनोबल कम नहीं हुआ है। राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि आतंकवादी गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाया जाए।