BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2026, 1:33 pm
BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात पर भड़के भाजपा नेता, साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, दोनों पक्ष़्ाों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, अब खाकी कर रही मामले की जांच, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के सीतामऊ स्थित एक ढाबे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुए विवाद का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना नक्षत्र ढाबे की बताई जा रही है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ढाबा संचालक अनिरुद्ध वैष्णव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 9 जुलाई की रात निलेश जैन उर्फ सोनू, राहुल सूर्यवंशी उर्फ राहुल हटेला तथा अरविंद परमार ढाबे पर भोजन करने आए थे। शिकायत के अनुसार, तीनों कथित रूप से नशे की हालत में थे और अन्य ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। शांत रहने की समझाइश देने पर विवाद बढ़ गया।

अनिरुद्ध का आरोप है कि जब वह अपने पिता विनोद वैष्णव को बुलाने गए, तब राहुल हटेला ने उन पर पत्थर से हमला किया और अन्य साथियों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से राहुल सूर्यवंशी उर्फ राहुल हटेला ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि गर्म भोजन मांगने पर ढाबा संचालक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत के अनुसार, इसके बाद अनिरुद्ध, जय वैष्णव और पप्पू वैष्णव ने उनके साथ मारपीट की।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ढाबे के भीतर कहासुनी और हाथापाई के बाद बाहर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार में लगाए गए सभी आरोप संबंधित पक्षों की शिकायतों पर आधारित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी होना शेष है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE