इंदौर। राजवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा द्वारा आतंवादियों का पुतला दहन किया गया। रविवार को जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमले के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन सौंप कर आतंकवादी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।
बजरंग दल के कार्यकर्ता ने तीर्थ यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकी हमले में 10 तीर्थ यात्री मारे गए थे। इस दौरान बजरंग दल सयोंजक प्रवीण दरेकर, प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे, अभिषेक उदेनिया,अविनाश कौशल ,राम डांगी, लक्की रघुवंशी ,आकाश हेडवे आनंद गहलोत ,सनी सेन ,संदीप डांगी, जितेश राय एवम बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।