सिवनी। जिले के प्राचीन सूर्य मंदिर में 13 जून को पाटोत्वस का आयोजन किया जा रहा है। जहां विशेष अनुष्ठान किया जायेगा। सूर्य देव मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के समय पंडित नीरज तिवारी, आशु तिवारी और विपिन तिवारी की ओर से गणेश गौरी पूजन, ध्वजारोहण हवन का आयोजन कर सूर्य अभिषेक, सर्यार्चन, सूर्यार्घ्य, सूर्य कवच, आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ किया जाएगा।
धार्मिक आयोजनों के साथ ही गुरुवार शाम 4 बजे सूर्य भगवान की आरती की जाएगी। साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में आरती, भंडारा प्रसाद का वितरण के बाद पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही मंदिर परिसर में रात्रि के समय भजन संध्या का आयोजन होगा।
धार्मिक महत्व के इस कार्यक्रम में समस्त धर्म अनुरागियों से मंदिर के कार्य करने वाले श्रद्धालु सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, पदम सनोडिया, बीएल सनोडिया, नरेन्द्र टांक, पप्पी मेहरोलिया, सुरेन्द्र शर्मा, रामप्रसाद डहेरिया, पंकज जैन, अजित कुमार जैन, विजय मिश्रा, गौतम सनोडिया रोहित साहू शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपीली की है।