BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2024, 6:00 pm
NEWS : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बुधवार को चित्तौड़गढ़ में सांसद जन सुनवाई केंद्र पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने आमजन से मिलकर उनकी शिकायतें सुनीं और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। 
सांसद जोशी ने कहा कि यदि अधिकारी जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और चरणबद्ध ढंग से करें तो लोगों को सुविधा होगी। लोगों की सुविधाओं और उनके शिकायतों के निस्तारण के लिए केन्द्र की मोदी सरकार एवं राजस्थान की भाजपा सरकार पूरी तरह कृत संकल्पित है। इस दौरान जन सुनवाई केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवी सिंह राणावत, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक श्रवण सिंह राव, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, डूंगरपुर प्रभारी कमलेश पुरोहित, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी, विनोद चपलोत, श्याम लाल शर्मा, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख सहित भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE