मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम बामणी के द्वारा सेक्टर गरोठ के ग्राम रोज्या में जन सहयोग से तालाब गहरीकरण के कार्य किया गया। तालाब गहरीकरण 16 जून तक जन सहयोग से तालाब से मिट्टी निकालकर खेतों में डाली जाएगी, जिससे खेतों में फसल की अच्छी पैदावार होने से किसानों को मुनाफा होगा। साथ ही तालाब गहरीकरण से जल भराव होने पर पानी की कमी दूर होगी आस पास के कुएं भी रिचार्ज होते रहेगे।