नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जून से 16 जून तक जलस्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु संचालित जल गंगा संवर्द्धन अभियान के तहत नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जनसहयोग से जारी विभिन्न गतिविधियों के तहत 13 जून गुरूवार को प्रातः 7 से 9 बजे तक गुप्ता हास्पिटल पुलिया के यहां सफाई अभियान संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, स्वच्छ भारत विकास संस्था सहित अन्य स्वायंसेवी संस्थाओं के सदस्यों तथा शहर के पर्यावरणप्रेमी नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से चलाया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद् नीमच की जलकल शाखा के प्रभारी उपयंत्री अम्बालाल मेघवाल व कार्यालय अधीक्षक कन्हैपयालाल शर्मा ने बताया कि इसी तरह इस अभियान के अंतर्गत 14 जून को प्रातरू 7 से 9 बजे तक एकता कॉलोनी पुलिया की साफ-सफाई का अभियान, 15 जून को प्रातरू 7 से 9 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे पुलिया की साफ-सफाई का अभियान व 16 जून को प्रायवेट बस स्टेण्ड की साफ-सफाई का अभियान जन-सहयोग से चलाया जाएगा।
मेघवाल व शर्मा ने समस्त सभापतिगण, पार्षदगण, स्वययंसेवी संस्थाओं के सदस्यगण, विभिन्न समाजजनों, पर्यावरणप्रेमी नागरिकों व शहर के प्रबुद्धजनों से अभियान में सहभागिता निभाने का अनुरोध किया है।