BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2024, 4:51 pm
KHABAR : बुधनी उपचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, शिवराज के विधायकी छोड़ने के पहले जयवर्द्धन, शैलेन्द्र को दिया केंडिडेट चयन का जिम्मा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा सांसद चुने गए हैं। शिवराज वर्तमान में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से छठवीं बार के विधायक भी हैं। संसद सदस्य निर्वाचित होने के बाद अभी उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। शिवराज के इस्तीफे के पहले ही कांग्रेस ने बुधनी उपचुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को बुधनी में प्रत्याशी चयन के लिए प्रभारी बनाया गया है। ​​​​​


कांग्रेसियों की बैठक कर बुधनी के लिए खोजेंगे जिताऊ नाम
मप्र कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान के सांसद निर्वाचित होने के चलते बुधनी विधानसभा की सीट रिक्त हो रही है, जहां निकट भविष्य में उपचुनाव होना नियत है। उपचुनाव की बूथ स्तर की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को प्रभारी मनोनीत किया है।


दोनों नेता जयवर्द्धन सिंह और शैलेन्द्र पटेल सीहोर जिले की बधुनी विधानसभा का दौरा कार्यक्रम बनाकर वहां के वरिष्ठ कांग्रेसजनों, जिले के स्थानीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्टी को विजयश्री दिलाने वाले संभावित प्रत्याशी का नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजेंगे।


बुधनी में कांग्रेस के टिकट की कतार में इनके नाम
हाल ही में 2023 के विधानसभा चुनाव में बुधनी सीट से टीवी सीरियल में हनुमान का रोल अदा करने वाले विक्रम मस्ताल शर्मा कांग्रेस से चुनाव लडे़ थे। विक्रम मस्ताल को शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख वोटों के बडे़ अंतर से चुनाव हराया था। बुधनी उपचुनाव में कांग्रेस के दावेदारों में विक्रम मस्ताल शर्मा के अलावा प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट के नाम प्रमुख हैं। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधानसभा प्रभारी बनाए गए जयवर्द्धन सिंह और शैलेन्द्र पटेल स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उम्मीदवार के नाम पार्टी को भेजेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE