मनासा। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद के नीमच जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर एवं अभियान के नोडल प्रभारी,ब्लॉक समन्यवक महेंद्र पाल सिंह भाटी के मार्गदर्शन में जिलेभर में चल रहे जलस्रोतों पर जल संरक्षण के उद्देश्य से काम किया जा रहा है।
अभियान के अन्तर्गत मनासा विकासखण्ड की नवांकुर संस्था केशव आदर्श सामाजिक संस्था द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से गांव बुझ में प्राचीन जलस्त्रोतो में जल संरक्षण के लिए ग्रामीण श्रमदान कर रहे है। जल स्त्रोत में पानी की क्षमता को बढ़ाने के लिए ग्रामीण परिश्रम कर रहे है। नवांकुर संस्था केशव आदर्श सामाजिक संस्था ग्राम बुझ में जन सहयोग से तालाब गहरीकरण के कार्य किया गया। इसमें 16 जून तक जन सहयोग से मिट्टी निकालकर खेतों में डाली जाएगी। जिससे खेतो में उपजाऊ मिट्टी से फसल की अच्छी पैदावार होगी तो वहीं तालाब गहरीकरण से जल भराव होने पर पानी की कमी दूर होगी। आस पास के कुएं भी रिचार्ज होते रहेगें। उक्त जानकारी सेक्टर प्रभारी धीरज राठौर द्वारा दी गई।