नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी 14 जून को 33 केवी नीमच फीडर पर लाईन एवं ग्रीड मेन्टेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से 33/11 केवी सीआरपीएफ ग्रिड एवं औद्यौगिक ग्रिड का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 14.06.2024 (शुक्रवार) को 33 केवी नीमच फीडर पर लाईन एवं ग्रीड मेन्टेनेंस का कार्य होने से 33/11 केवी सीआरपीएफ ग्रिड एवं औद्यौगिक ग्रिड का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। इन दोनों उपकेन्द्रों से उर्जित समस्त 11 केवी फीडर टॉउन-1 फीडर, टॉउन-2 फीडर, टॉउन-3 फीडर, अल्कोलाईड फीडर, झांझरवाड़ा फीडर, संजीवनी फीडर, कलेक्ट्रेट फीडरों, औद्यौगिक फीडर, जेल फीडर, भड़भड़ीया फीडर का विद्युत प्रदाय सुबह 07 से 10 बजे तक बाधित रहेगा। इस अवधि में नारकोटिक्स ऑफिस, कलेक्टर निवास, आफिसर्स कॉलोनी, बं.नं. 60 का कुछ क्षेत्र, दशहरा मैदान का कुछ क्षेत्र, राजस्व कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, कॉनवेन्ट स्कुल, दूरदर्शन केन्द्र, मूलचंद मार्ग, राजस्व कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, नारकोटिक्स कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, शिक्षक कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, विकास नगर 14/3 का क्षेत्र, हुड़कों कॉलोनी, विकास नगर 14/2, झूलेलाल मंदिर का क्षेत्र, जवाहर नगर, ग्वाल टोली का कुछ क्षेत्र, स्कीम नं. 24 का कुछ क्षेत्र, जायसवाल बंगले के आसपास का कुछ क्षेत्र, रिसाला मस्जिद, शिक्षक कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, हाट मैदान, वीर पार्क रोड़, कमल चौक, फव्वारा चौक, 40 नं. से पूरा टैगोर मार्ग, जैन भवन रोड़, टेलीफोन एक्सचेन्ज, राजस्व कॉलोनी, बंनं 18,19 एवं 40, लायन्स पार्क का क्षेत्र, विजय टाकिज, दशहरा मैदान का क्षेत्र, मूलचंद मार्ग खारी कुंआ तक का क्षेत्र, कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा आईल मील, स्टेडियम, बं नं 59, मण्डी का प्रांगण, बं नं 60 का कुछ क्षेत्र, स्वीमिंग पुल का क्षेत्र, बैनीवाल के कुंए तक, रेल्वे फाटव, स्टेशन रोड़, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अम्बेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पिछे, फेन्ड्स कॉलोनी, गोमाबाई के आसपास का क्षेत्र, 14/4, संजीवनी कॉलोनी, कलेक्टर कार्यालय, उत्कृष्ट स्कुल, स्कीम नं. 34 का कुछ क्षेत्र स्कीम नं 36 का कुछ क्षेत्र, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी, कलेक्टर ऑफिस, नरूला हॉस्पीटल कनावटी पुलिस लाईन, औद्यौगिक क्षेत्र, स्कीम नं.36ए, स्कीम नं.36बी, आदित्य टाटा, सीलवेल, प्रोमटो टेक्नोटेक, फिल्टर को, परफेक्ट बायर, पटेल चाल, विमल नर्सिंग होम, विशाल मेगा मार्ट आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया व बढ़ाया जा सकता है।