चित्तौड़गढ। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, क्षमता के मामले में भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट ग्रुप ने हरियाणा के चरखी दादरी में राजमिस्त्रियों को चिनाई के बेहतर स्किल्स प्रदान करने के लिए एक नया मेसनरी स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम न्युवो मेसन शुरू किया है। असंगठित चिनाई क्षेत्र को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी पहल के हिस्से के रूप में न्युवो मेसन एक मेसनरी स्किल डेवपलमेंट प्रोग्राम है, जिससे बड़ी संख्या में राजमिस्त्रियों को अपने स्किल्स बेहतर करने का मौका मिलेगा। न्युवो मेसन एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जिसे श्रमिकों के चिनाई कौशल को बेहतर बनाने, उन्हें सशक्त बनाने और उनके लिए कमाई के नए अवसर खोलने के लिए डिजाइन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन न्युवोको के हरियाणा सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड कुंतल दत्ता, दलवीर सिंह दलवा और एचआर हेड ज्योति कुमार पुरोहित ने गांव के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ किया। दत्ता ने न्युवोको की सीएसआर पहलों में उनके विश्वास के लिए नाबार्ड रोहतक क्लस्टर कार्यालय के मोहित यादव और अंकित दहिया के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “न्युवो मेसन कौशल विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए हमारे समर्पण को दर्शाता है।