चित्तौड़गढ़। शतरंज चौम्पियनशिप के अंतिम राउंडो (चक्र) मे नन्हें शातिरों ने दिमागी घोड़े दौडाकर किया उलटफेर। शतरंज मे जीतने वाला बीना अभिमान किए ओर आगे बढें और हारने वाला हताश नही हो,और हार से सीख लें - सी.ए. अर्जुन मुन्दडा़ शतरंज प्रतियोगिता के प्रभारी निलेश बल्दवा व कैलाश भूतडा़ के अनुसार माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमीं के पावन पर्व पर समाज बंधुओं के लिए चित्तौडगढ़ नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान और चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ व चित्तौड़ चौसकिंग अकादमी के सहयोग एवं माहेश्वरी वूमेंस चौस क्लब व माहेश्वरी युथ चौस क्लब के संयुक्त रुप से आयोजित इस शतरंज चौम्पियनशिप का समापन कार्यक्रम प्रतापनगर स्थित माहेश्वरी भवन,गुरु द्वारा के पास हुआ।
दो दिवसीय शतरंज चौम्पियनशिप के दुसरे दिन निर्णायक राउंडो मे प्रहलाद पुंगलिया पुर्व अध्यक्ष कुम्भानगर माहेश्वरी समाज, सुरेश बांगड़ अध्यक्ष ,कमलेश डा़ड कोषाध्यक्ष गांधीनगर माहेश्वरी समाज,राजेश धूत सेतू मार्ग माहेश्वरी समाज सचिव, माधव ईनानी युवा मार्बल उद्यमी,रामेश्वर लाल गदिया अध्यक्ष,शिवलाल पोरवाल पूर्व अध्यक्ष,जगदीश चंद्र बल्दवा,राकेश जेतलिया पुर्व प्रदेश महामंत्री माहेश्वरी महासभा,महेन्द्र कोठारी महामंत्री प्रतापनगर माहेश्वरी समाज,पवन काबरा पूर्व जिला महामंत्री युवा संगठन,सीनियर नेशनल आर्बिटर एवं उदयपुर जिला शतरंज संघ कोषाध्यक्ष रोहित लोढा़,कैलाश भूतड़ा, निलेश बल्दवा द्वारा भगवान महेश और मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पमाला चढाकर दिप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया,जिसमें दोनो वर्गों के सभी ग्रुपो अंडर-13, अंडर-19 और सीनियर मे बाकी के दो राउंड खेले गये। कार्यक्रम में अमित चेचानी का उपारना ओढाकर कर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
प्रतियोगीता प्रभारी कैलाश भूतडा़ ने बताया की यह चौम्पियनशिप तीन वर्गों में अंडर-13 लड़के और लड़कियों,अंडर-19 लड़के और लडकियों एवं सीनियर महिला और पुरुष वर्ग मे स्वीस सिस्टम और फिड़े नियमो से 5-5 राउंड मे 25$25 और 10 सेकंड बोनस प्रति चाल से खेली गई,जिसमें 7 साल कि आयु के नन्हें शातिरों से 60 वर्ष कि आयु के वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया ! इसमें 18 बालिकाओं व महिलाओं और 68 बालको व पुरुषों ने कुल 86 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
शतरंज चौम्पियनशिप के समापन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सी.ए.अर्जुन मुन्दडा़ अध्यक्ष मेवाड़ चौम्बर आंफ कामर्स, चौम्पियनशिप मुख्य प्रायोजक महाराजा इटालिया चित्तौड़गढ़ व किशनगढ़ ग्रुप के सीता देवी भराडियां, अजय भराडीयां, अशोक काबरा पुर्व जिलाध्यक्ष महासभा, शिव मंत्री पुर्व महामंत्री जिला महासभा,माधव ईनानी युवा मार्बल उद्यमी,सुनील जागेटिया अध्यक्ष व्यापार महासंघ,राकेश मंत्री अध्यक्ष नगर महासभा, सीनियर नेशनल आर्बिटर एवं उदयपुर जिला शतरंज संघ कोषाध्यक्ष रोहित लोढा़,निलेश बल्दवा चीफ आर्बिटर,आर्बिटर रईस मोहम्मद,आर्बिटर डां लिना भट्टाचार्य, आर्बिटर राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, कैलाश भूतड़ा सचिव माहेश्वरी समाज गांधीनगर, रामेश्वर लाल गदिया अध्यक्ष,महेश डागा,महेन्द्र कोठारी महामंत्री,सुनील पलोड़ प्रतापनगर माहेश्वरी समाज कि उपस्थित मे आयोजित हुआ ! प्रतियोगिता के दौरान दुर-दराज गांवो से आए 5 मुक-बधिर बच्चों द्वारा शतरंज खेलने और प्रशिक्षण लेने पर सांवलियाजी बहुउद्देशीय विकलांग संस्थान,चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि सी.ए. अर्जुन मुन्दडा़ कि ओर से 1500/- नगद देकर अतिथि सम्मान किया गया।
शतरंज चौम्पियनशिप मे तकनीकी और वरियता मे अंको के आधार पर परीणामो मे जिसमें अंडर -7 बालक मे प्रथम - माधव ईनानी, अंडर -9 बालक मे प्रथम - हिमांक चेचानी, बालिका मे प्रथम -आरोही जागेटिया, अंडर -11 बालक मे प्रथम - विहान मंडोवरा, बालिका मे प्रथम - भाग्यश्री कोठारी , अंडर-13 बालक मे प्रथम - अथर्व आगाल , बालिका मे प्रथम वगिसा आगाल, अंडर -15 बालक मे प्रथम - आदित्य माहेश्वरी, बालिका मे प्रथम - आराध्या सोमानी,अंडर -17 बालक मे प्रथम - केशव मंडोवरा, बालिका मे प्रथम - निष्ठा माहेश्वरी,अंडर -19 बालक मे प्रथम - वत्सल चौखड़ा, बालिका मे प्रथम - अक्षिता बांगड़ और इसी तरह सीनियर महिला वर्ग मे प्रथम अक्षरा समदानी ने 5 अंको मे से 5 अंक लेकर प्रथम,रश्मि समदानी ने 5 अंको मे से 4 अंक लेकर द्वितीय, रिद्धिमा बल्दवा ने 5 अंको मे से 3 अंक लेकर तृतीय स्थान और सीनियर पुरुषों मे प्रथम राघव चौखड़ा ने 5 अंको मे से 4 अंक लेकर प्रथम, प्रियांश काबरा ने 5 अंको मे से 4 अंक लेकर द्वितीय,अंशुल बांगड़ ने 5 अंको मे से 4 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें अतिथियो द्वारा 15000/- तक के नगद पुरुस्कार, ट्राफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे अतिथियो का आयोजन समिति के कैलाश भूतड़ा, निलेश बल्दवा,पीयूष काबरा, लीला आगाल,जया तोषनीवाल,गौरव जागेटिया,नीरज लढ्ढा,गोविन्द मुरोठिया,सुनील पलोड़, महेश तोषनीवाल, अखिलेश पुंगलिया,अंशुल बांगड,भरत आगाल, लोकेश नुवाल,हनुमान प्रसाद कोठारी, हरीश न्याती,विजय अजमेरा, उमेश भंडारी,मनीष बांगड़ आदि ने उपारना ओढाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित ने किया। कार्यक्रम का संचालन निलेश बल्दवा ने और आभार कैलाश भूतड़ा ने व्यक्त किया।