चित्तौड़गढ़। शहर के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई नालों की सफाई सहित विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने नगर परिषद कमिश्नर से चर्चा की। वार्ड वासियों की समस्याएं शीघ्र निवारण करने के संबंध में उचित कदम उठाने के लिए कहा।
भोलाराम प्रजापत ने बताया कि वार्ड 10 में नालों की सफाई विभिन्न क्षेत्र में साफ सफाई मरम्मत आदि के संबंध में कमिश्नर को अवगत करवा कर वार्ड 10 की समस्या हल करने की मांग की गई। विधायक आक्या ने नगर परिषद कमिश्नर को वार्डों में आ रही समस्याओं को जल्दी से जल्दी दूर करने का निर्देश दिया।
आज वार्ड नंबर 10 में नगर परिषद के अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर 10 की समस्या , मुख्य रूप से सड़कों के डामरीकरण पेच वर्क लाईट नाली बरसात के नाले सभी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिस पर तुरंत प्रभाव से समस्या का समाधान करने व कार्य शुरू करने को आश्वस्त किया।