कुकडेश्वर। मप्र शासन के निर्देश अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कुकडेश्वर में चल रहे कार्याे का अवलोकन कलेक्टर ने 13/06/2024 को नगर परिषद कुकडेश्वर पहुंचकर जिला कलेक्टर दिनेश जैन ने श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के दर्शन कर चल रहे अभियान को देखा। आपके साथ एसडीएम मनासा पवन बारिया, नायब तहसीलदार नवीन सालोत्रे नपाध्यक्ष उर्मिला पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली पटवा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमल सिंह परमार, सभी पार्षद, अध्यक्ष प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, संबंधित कर्मचारियों के द्वारा तालाबों का गहरी करण, कच्चे मार्गों का दुरुस्ती करण, कुएं बावडी की सफाई आदि कार्यों का निरीक्षण किया विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
ज्ञात हो नगर परिषद अपनी खामियों को उजागर ना कर सके इसको लेकर पत्रकारों को नहीं बुलाती है नगर परिषद द्वारा सुन्दर तालाब की बैस क़ीमत मिट्टी अपने चहेतों को दी वहीं जल समस्या का सही निराकरण नहीं करवा पा रही शासन द्वारा जिर्ण क्षीर्ण कुएं बावड़ी का गहरी करण व जिर्णाेद्धार करवाने का भी अभियान है लेकिन सिर्फ कुछ बावड़ियों की सफाई कर फोटो खिंचवाने का काम कर रही है वहीं महादेव मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग से निर्मित परिसर व घाट की देखरेख नहीं करवाने से फर्शीया उखड़ रही हैं।