नीमच। नगरपालिका परिषद् नीमच के उपयंत्री एवं जलकल प्रभारी अम्बालाल मेघवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 14 जून शुक्रवार को विद्युत प्रदाय बाधित होने से हिंगोरिया फिल्टर प्लांट पर विद्युत पम्प का संचालन नहीं हो पाएगा। इस कारण नीमच शहर में प्रातः 7 व 11 बजे से होने वाली डायरेक्ट सप्लाय प्रभावित रहेगी एवं पम्प चलने के उपरांत ही डायरेक्ट सप्लाय वाले क्षेत्रों में पेयजल वितरण किया जा सकेगा।