छतरपुर। रियासत कालीन तालाबों को बचाने के लिए तालाब बचाओ संघर्ष समिति की बैठक आज गांधी आश्रम में सम्पन्न हुई इस बैठक में शहर के समाजसेवी, व्यापारी नेता, और पत्रकार बंधु मौजूद रहे बैठक में मौजूद सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित सौरभ तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छतरपुर शहर की सुंदरता और जलस्तर को बनाएं रखने वाले 8 तालाबों का अस्तित्व आज संकट में है और धीरे-धीरे तालाबों की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण होता जा रहा है उपस्थित व्यापारी नेता लालू लालवानी ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए शहर सभी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए सिंघाडी नदी के अस्तित्व बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा संगम सेवालय के विपिन अवस्थी ने भी इस पुनीत कार्य में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया वरिष्ठ पत्रकार हरि अग्रवाल ने भी तालाबों के संरक्षण और संवर्धन की बात कही वहीं गांधी आश्रम की संचालिका दमयंती पांडे ने भी अपना हरसंभव सहयोग देने की बात कही हम आपको बता दें कि तालाब बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में आगामी रविवार 16 तारीख को होने वाली बैठक में छतरपुर शहर के चुनें हुए जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुए एक बड़ी मीटिंग का प्रस्ताव रखा है जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी कुल मिलाकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा विगत 5 जून से चलाएं जा रहें नामामी गंगा अभियान पर भी सवालिया निशान लग रहे छतरपुर की जनता छतरपुर के तालाबों का अतिक्रमण हटाने की मांग लगातार कर रही है लेकिन स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है तालाब बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में समाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी, व्यापारी नेता, और पत्रकार बंधु मौजूद रहे।