BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2024, 10:27 am
BIG NEWS : बैतूल और छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन, प्रदेश में 18 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून, नीट परीक्षा फर्जीवाड़ा को लेकर किया जाएगा प्रदर्शन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 14 जून को बैतूल और छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। सीएम पहले बैतूल जिले के मुल्ताई आएंगे। वे यहां डेढ़ घंटे के स्थानीय कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा जिले के पुलपुल डोह पहुंचेंगे। सीएम कार्यालय ने इसका अधिकृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीएम मोहन सुबह 10ः 00 बजे भोपाल से मुलताई जिला बैतूल के लिए रवाना होंगे। सुबह 11ः00 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम बैतूल जिले के मुलताई में शामिल होंगे। यहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे छिंदवाड़ा जिले के लिए रवाना होंगे। 


छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ घाट कामटा  में जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.40 पर छिंदवाड़ा जिले के पोला ग्राउंड में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 4ः30 बजे भोपाल निवास आगमन होगा। शाम 5ः00 बजे निवास पर होगी गौ रक्षा वर्ष 2024 की समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री सहकारी दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन योजना 1443 की स्वीकृति के संबंध में भी बैठक लेंगे। 


देश में 18 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून
दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। हालांकि मध्य प्रदेश में 18 जून के आसपास मानसून के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा हो रही है। प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान सिंगरौली में दर्ज किया गया है। इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, शहडोल,  इंदौर एवं उज्जैन संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 


नीट परीक्षा फर्जीवाड़ा को लेकर किया जाएगा प्रदर्शन 
नीट परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े मामले में आज भोपाल के एमपी नगर में नीट शिक्षक संघ के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। परीक्षा में विद्यार्थियों की गलत रैंकिंग और गलत रिजल्ट का विरोध हो रहा है। दोपहर 2ः 00 से 5ः00 तक एमपी नगर में यह प्रदर्शन किया जाएगा।  नीट परीक्षा को फिर से कराए जाने की मांग की जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE